मंदिरो में भक्तो की भीड़ :राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
हर साल फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली शिवरात्रि को साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में देशभर में आज एक अलग उत्साह नजर आ रहा है |राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाशिवरात्रि की बधाई दी है |
पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, "देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं. हर-हर महादेव!"
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, "महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं. देवी पार्वती और भगवान शिव के विवाह के पावन स्मरण स्वरुप मनाया जाने वाला यह उत्सव सम्पूर्ण मानवता के लिए कल्याणकारी हो.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी महाशिवरात्रि की बधाई दी