कोरोना अलर्ट: प्रशासन की ओर से होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार....
कोरोना के बढ़ते नए मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों को टेंशन में डाल दिया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट रहने को कहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य अतिरिक्त सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखी है। पत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार करें। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि बड़े पैमाने पर लोगों के एक जगह जुटने पर रोक के लिए प्रशासन सख्ती बरतने पर अपने फैसले ले सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना को देखते हुए प्रदेश में गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी आदेश में होली के त्यौहार को देखते हुए शराब पार्टी, रेन होली खेलने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। और किसी भी कार्यक्रम में 10 साल से नीचे के बच्चे और 60 साल से ऊपर के बुज़ुर्गों को शामिल होने पर पाबंदी लगाई है। और किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन बिना प्रशासन की अनुमति के करने पर रोक लगाई गई।
अराधना मौर्या