बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर....

Update: 2021-03-26 05:30 GMT



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन की बांग्लादेश यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. कोरोना काल में पीएम मोदी की ये पहली विदेश यात्रा है. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब बंगाल में कल पहले चरण के लिए वोटिंग होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी फैलने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर होंगे. पीएम मोदी का ये दौरा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा से पहले देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित दो मंदिरों को सजाया गया है. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे. साथ ही पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी को लेकर मनाए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों में भी जाएंगे.

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की इस दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. साथ ही बांग्‍लादेश से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं. यह यात्रा बेहद खास तथा महत्वपूर्ण है. इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों पर जोर रहेगा. प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

अराधना मौर्या

Similar News