साइरस मिस्त्री को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दी टाटा को बड़ी राहत...

Update: 2021-03-26 07:45 GMT



देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से टाटा को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल का फैसला पलट दिया है. इस मामले में टाटा संस और साइरस मिस्त्री दोनों की ओर से जल्दी मामले को निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. साइरस मिस्‍त्री को अक्‍टूबर 2016 में अचानक टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था. टाटा संस प्राइवेट लि. और साइरस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लि. ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण के फैसले के खिलाफ क्रॉस अपील दायर की थी.

शीर्ष अदालत ने उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसने साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष के पद पर बहाल करने की अनुमति दी थी. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने एनसीएलएटी के आदेश को रद्द करते हुए टाटा ग्रुप की सभी याचिकाओं को स्‍वीकार करते हुए मिस्‍त्री ग्रुप की सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया है. शापूरजी पालोनजी समूह की टाटा संस में 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री को 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन चार साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था. तभी से उनकी टाटा समूह के साथ ठनी हुई है.

अराधना मौर्या

Similar News