पीएम के भाषण पर कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरुर के कमेंट के बाद उन्हें मांगनी पड़ी माफी....
पीएम नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती में शामिल होने के लिए बांग्लादेश पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। बांग्लादेश की पीएम हसीना शेख ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती पर बांग्लादेश में सभा को संबोधित करते हुए बांग्लादेश युद्ध पर भाषण के बारे में बात की। बांग्लादेश के युद्ध के बारे पीएम के भाषण पर कांग्रेस प्रवक्ता शशि थरुर कमेंट किया है।बता दें कि पीएम मोदी ने अपने बांग्लादेश के दौरे पर एक भाषण दिया। इस भाषण को लेकर जल्दबाजी में शशि थरूर में कमेंट कर डाला। कमेंट करने के बाद थरूर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे पर दिए एक संबोधन पर टिप्पणी की थी। थरूर को लगा कि मोदी ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान का जिक्र नहीं किया है। कल जल्दबाजी में हेडलाइन और ट्वीट पढ़कर मैंने ट्वीट किया था, हर कोई जानता है कि बांग्लादेश को किसने आजाद कराया। जिसका मतलब था कि नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के योगदान को नहीं बताया, लेकिन उन्होंने इसका जिक्र किया सॉरी।
अराधना मौर्या