राष्‍ट्रपति को किया एम्‍स के लिए रेफर, डाॅक्टर्स के ऑब्जरवेशन में हालत स्थिर.....

Update: 2021-03-27 10:45 GMT

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है और आर्मी के रिसर्च एंड रेफेरल अस्पताल ने आज शनिवार को उन्‍हें आगे की जांच के लिए एम्‍स के लिए रेफर किया है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी.

पीएम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. बता दें कि शुक्रवार को अचानक ही राष्ट्रपति की तबीयत खराब हुई थी. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए सेना अस्पताल गए थे.

वहीं, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्वीट हेंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया, 'नियमित मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है. उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभ-चिंतको के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है.' अब एम्स में उनकी आगे की हेल्थ कंडीशन की जांच होनी है. 75 वर्षीय राष्ट्रपति कोविंद के सीने में कल तकलीफ हुई थी. इसके बाद से वह लगातार डाॅक्टर्स के ऑब्जरवेशन में हैं.

अराधना मौर्या

Similar News