राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज होगी बाईपास सर्जरी, परिवार कर रहा स्वस्थ्य होने कि कामना...

Update: 2021-03-30 06:15 GMT



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आज एम्स में बाईपास सर्जरी हो सकती है. दरअसल हाल ही में उनको एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जिसके बाद बताया गया था कि आज उनकी बाईपास सर्जरी हो सकती है. गौरतलब है कि राष्ट्रपति कोविंद के अस्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट भी जारी किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि राष्ट्रपति जी के बेटे से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. राष्ट्रपति ने आर्मी अस्पताल में ही वैक्सीन की पहली डोज ली थी. वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद करते हुए योग्य लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी. राष्ट्रपति का परिवार भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है. राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की भाभी विद्यावती ने उनके ठीक होने कि कामना की.

उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की. वहीं, राष्ट्रपति के भाई प्यारेलाल ने भी परिवार के साथ उनके जल्दी स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की. झींझक में रहने वालीं विद्यावती ने बताया कि कुछ दिन पहले लल्ला से बात हुई थी. उन्हें अभी जब स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिली तो दिल घबरा गया. विश्वास है कि भगवान जल्द ही स्वस्थ करेंगे.

अराधना मौर्या

Similar News