पीएम की मिटिंग लाईव दिखाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नाराजगी जताए जाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मांगी माफी....

Update: 2021-04-23 12:43 GMT



देश में कोरोना महामारी के कारण हाहाकार की स्थिति है. वहीं कुछ राजनीतिक दल राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं. शुक्रवार को भी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसा ही किया. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी. बैठक में केजरीवाल ने पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखी. बैठक में केजरीवाल ने जो कुछ कहा, उसका वीडियो सामने आ गया.

इसको केजरीवाल द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया गया है. पीएम मोदी ने कहा, ''यह प्रोटोकॉल के खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री इन हाउस मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट करे. यह उचित नहीं है. हमें प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए.'' इसके बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि ''ठीक है सर, हम इसका आगे से ध्यान रखेंगे.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नाराजगी जताए जाने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने माफी मांगते हुए कहा, "अगर मुझसे गुस्ताखी हुई तो मैं माफी मांगता हूं. आज बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं, उन निर्देशों का हम पालन करेंगे." उधर, सरकारी सूत्रों ने आरोप लगाया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जरूरी सुझाव देने की जगह राजनीतिक बयान दिए. रेलवे की ओर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर राज्यों की ओर से मदद की जा रही है, लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसी कोई मांग नहीं की.

अराधना मौर्या

Similar News