देश के बिगड़ते हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक हो सकती है अहम बातों पर चर्चा.....

Update: 2021-04-30 08:07 GMT



वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भारत में कोहराम मचा कर रख दिया है। जिसकी वजह से देश में चारों तरफ ऑक्सीजन से लेकर बेड तक की किल्लत देखी जा रही है। देश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आज सभी केंद्रीय मंत्री परिषद के साथ बैठक करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस बैठक में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और वैक्सीनेशन अभियान पर भी चर्चा की जा सकती है। आपको बता दें कि बैठक डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें मंत्री परिषद के सदस्यों के अलावा केंद्र सरकार के सभी अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान जारी किए गए निर्देशों के बाद मंत्रियों को जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए कहा जा सकता है।

अधिकारियों द्वारा जानकारी के मुताबिक 18 से 45 आयु वर्ग के लिए शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर चुके हैं। तथा प्रधानमंत्री शीर्ष सरकारी अधिकारियों, दवा निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों, ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, थल सेना और वायु सेना प्रमुखों सहित अन्य प्रमुख लोगों से वार्ता कर कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा कर चुके हैं।

देश में बढ़ती संक्रमण के मामलों के आंकड़ों को देखें तो विषय 24 घंटे में वायरस से संक्रमित अब तक के 3,86,452 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गयी। गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3,498 और मरीजों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण अब तक दम तोड़ चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,08,330 हो गई। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.90 प्रतिशत है। लोगों के ठीक होने की दर गिरकर 81.99 प्रतिशत हो गयी है।

नेहा शाह

Similar News