देश में चार दिन बाद कोरोना के मामलों में आई गिरावट, एक दिन में चार लाख से कम नए मामले....

Update: 2021-05-10 04:48 GMT



देश में कोरोना वायरस के मामलों में रविवार को थोड़ी गिरावट आई है. रविवार को संक्रमितों की संख्या चार लाख से कम दर्ज की गई. इस दिन कुल 3,66,902 मामले सामने आए. वहीं, मौत के आंकड़े भी कुछ कम हुए हैं। रविवार को 3,751 लोगों ने अपनी जान गंवाई. पिछले दो दिनों से चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही थीं. 3,53,580 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं. इस तरह कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 26 लाख 62 हजार को पार कर गया है.

इनमें से अब तक एक करोड़ 86 लाख 65 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,46,146 मरीजों की जान जा चुकी है. सक्रिय मामले 37,41,368 हो गए हैं.

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 48,401 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,01,737 हो गई. वहीं 572 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 75,849 हो गई. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 48,401 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वर्ष 5 अप्रैल के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन में 50,000 से कम नए मामले सामने आये.

बता दें कि भारतीय नौसेना के टैंकर जहाज आईएनएस ऐरावत सोमवार को सिंगापुर से आठ 20 टन खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन सिलेंडर, 3150 ऑक्सीजन सिलेंडर, 500 भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर 10 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट और 450 पीपीई किट के साथ विशाखट्टनम पहुंचेगा. यह जानकारी भारतीय नौसेना के अधिकारी ने दी.

अराधना मौर्या

Similar News