सुप्रीम कोर्ट में महामारी से जुड़े संसाधनों को लेकर लगातार सुनवाई जारी, आज फिर होगी सुनवाई.....

Update: 2021-05-10 04:59 GMT



सुप्रीम कोर्ट में आज 10 मई को देश की कोरोना वायरस स्थिति से जुड़े मामलों पर सुनवाई होगी। कोविड-19 महामारी के संबंध में ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवा की आपूर्ति, राज्यों को वैक्सीन आपूर्ति, धार्मिक और राजनीतिक भीड़ पर नियंत्रण और विभिन्न अन्य नीतियों से संबंधित मामलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रविवार 09 मई को मामले के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना हलफनामा दायर किया है। न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय वाई चंद्रहुड की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की तीन-न्यायाधीश पीठ आज मामले की सुनवाई करेगी।

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को केंद्र को आदेश दिया था कि दिल्ली व कर्नाटक के लिए हर दिन  ऑक्सीजन की सप्लाई क्रमश: 700 मीट्रिक टन व 1200 मीट्रिक टन निश्चित किया जाए। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जरुरी दवाओं के आवंटन के लिए 12-सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। नेशनल टास्क फोर्स देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई का आकलन और वितरण को लेकर सिफारिश करेगी।

टास्क फोर्स में 12 सदस्य होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टास्क फोर्स अभी और भविष्य के लिए पारदर्शी तथा पेशेवर आधार पर महामारी की चुनौतियों का सामना करने के लिए इनपुट व रणनीति प्रदान करेगी।

अराधना मौर्या

Similar News