दिल्ली समेत अब महाराष्ट्र में भी आई वैक्सीन में कमी, केंद्र सरकार से चल रहा विवाद.....
भारत में कोरोनावायरस महामारी के कहर को देखते हुए देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है, परंतु इन सबके बीच कई राज्यों में वैक्सीन की कमी भी लगातार देखी जा रही है, आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली समेत महाराष्ट्र और कर्नाटक का मैं वैक्सीन की किल्लत की वजह से वैक्सीनेशन रोकना पड़ा है। वैक्सीन की कमी के कारण केंद्र और राज्य सरकार के बीच भी लगातार विवाद हो रहे हैं।
ऐसे में आम आदमी को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अपना स्लॉट रजिस्टर करने के बाद भी नंबर आने पर टीका उपलब्ध नहीं हो रहा है। राजधानी दिल्ली में कोवैक्सीन की सप्लाई बंद होने के कारण आज कई सेंटर्स पर ताला लग गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आप दिल्ली में सेंटर्स पर वैक्सीन नहीं लगेगी।
नई दिल्ली समेत अन्य राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटका की हालत भी खराब हो चुकी है दोनों ही राज्यों में 18 से ऊपर की उम्र के लोगों का टीकाकरण रोक दिया गया है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने बयान दिया है कि आपूर्ति न होने से 18 साल से अधिक लोगों का टीका करण रोका गया है जिससे 45+ वालों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग सके। ठीक इसी तरह का तर्क कर्नाटक ने भी दिया है।
आपको बता दें कि देश में वैक्सीन की कमी होने के बाद लोगों की नजर उत्तर प्रदेश समेत उड़ीसा के बाद अन्य राज्यों पर टिकी हुई है जहां पर वैक्सीन सुचारू रूप से लगाई जा रही है। जिसके बाद महाराष्ट्र, राजधानी दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना ने वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर्स की घोषणा कर दी है।
नेहा शाह