उपराष्ट्रपति त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन शनिवार को वह लोक भवन अगरतला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए।
आज उपराष्ट्रपति अगरतला में आयोजित होने वाले त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वह हापानिया इंटरनेशनल फेयरग्राउंड में महिला स्वयं सहायता समूहों और 'लखपति दीदियों' से भी बातचीत करेंगे।