विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर भारत और विदेशों में कार्यरत सभी पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकरणों को शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0, चिप-युक्त ई-पासपोर्ट, नए पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों की शुरुआत तथा रिकॉर्ड स्तर पर पासपोर्ट जारी किए जाने से विदेश यात्रा अधिक सुगम हुई है।
उन्होंने कहा कि इन पहलों से वैश्विक अवसरों तक नागरिकों की पहुंच बढ़ी है और नागरिक सशक्तिकरण को बल मिला है।
विदेश मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय की टीम 'सुरक्षित पासपोर्ट, सुगम सेवा, सशक्त नागरिक' के संकल्प के साथ पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक त्वरित, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।