भारत और मंगोलिया की दोस्ती को नई मजबूती देने वाली मंगोल रिफाइनरी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगोलिया की विदेश मंत्री बत्तसेत्सेग बातमुंख और उद्योग एवं खनन मंत्री गोंगोर दामदिनन्याम के साथ परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़ी विभिन्न टीमों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जयशंकर ने कहा कि भारत और मंगोलिया की मित्रता का यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने परियोजना स्थल पर कार्यरत भारतीय और मंगोलियाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। मंगोल रिफाइनरी परियोजना को दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जा रहा है।