पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में आएंगे 19000 करोड़, पीएम मोदी आज करेंगे ट्रांसफर....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 14 मई को किसानों को उनकी अगली किस्त देने का फैसला किया है. इससे पहले पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त क्रिसमस पर यानी 25 दिसंबर 2020 को अदा की गई थी.
वहीं इस बार ये किस्त ईद के मौके पर किसानों को दी जाएगी. एक अधिकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार ने अब तक इस योजना को लागू करने का विरोध किया था, लेकिन अब पहली बार वो इस नकद हस्तांतरण योजना में शामिल हुई हैं.
बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत किसान को 2000 रुपये की तीन किस्तों में 6000 रुपये मिलते हैं. यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. इस योजना के तहत किसान परिवारों को अब तक 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक सम्मान राशि दी जा चुकी है। इससे पहले पीएम-किसान की 7 किस्तें किसानों के खातों में डाली जा चुकी है. इस योजना को 24 फरवरी, 2019 को पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश से शुरू की थी.
यह फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है. PM Kisan के तहत रजिस्टर्ड किसानों को एक और सहूलियत मिलती है. मोदी सरकार सस्ती दर पर उन्हें Loan भी देती है. यह Loan आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत आवंटित होने वाले किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलता है. सरकार ने बीते साल इस योजना में हर किसान को शामिल करने का निर्देश दिया था.
अराधना मौर्या