केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 26वें अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर अमित शाह 'अभिज्ञान' ऐप, CrPI सिस्टम, eProsecution 2.0 और eForensics 2.0 एप्लिकेशन का भी शुभारंभ करेंगे।