कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में कोरोना के 2,73,810 नए मामले....

Update: 2021-04-19 07:57 GMT



देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,73,810 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,50,61,919 हुई। 1,619 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,78,769 हो गई है। देश में कुल 12,38,52,566 लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन लगाई गई है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 19,29,329 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,29,53,821 है।

महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हालात बेहर चिंताजनक है। इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अबतक कुल 26 करोड़ 78 लाख 94 हजार 549 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इनमें रविवार को किए गए 13 लाख 56 हजार 133 नमूनों की जांच भी शामिल है।

बता दें कि कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाना दिनों-दिनों मुश्किल होता जा रहा है। आइसीयू व वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों में रिकवरी के लिए लगाए जाने वाले इस इंजेक्शन का बचा-खुचा स्टॉक भी शनिवार को खत्म हो गया। केमिस्ट एसोसिएशन के अनुसार अगले-एक दो दिनों तक इसके आने की कोई उम्मीद नहीं है। एक अप्रैल से कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आने के बाद गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर ज्यदातर डाक्टर मरीजों को परामर्श में यही इंजेक्शन लिख रहे थे। लेकिन मांग बढ़ने पर इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई।

अराधना मौर्या

Similar News