देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में मिले कोरोना के 3,46,786 केस....
देश में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,46,786 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई। 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,38,67,997 है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
बढ़ते संक्रमण के देखते हुए देश में सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। ज्यादातर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है ताकी इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
वैश्विक महामारी कोरोना लगातार विकराल रूप धारण कर रहा है और राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इसकी चपेट में आने से 348 लोगों की मौत हो गई और 24 हजार 331 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को राजधानी के किसी भी अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही है। लोगों के बीच खौफ और भय का माहौल है।
बता दें कि जो लोग पहली डोज लेने के बाद संक्रमित हो गए। उन्हें स्वस्थ होने के आठ हफ्ते बाद दूसरी खुराक लेनी चाहिए। चाहे वह कोविशील्ड की पहली खुराक के बाद संक्रमित हुए या फिर कोवैक्सिन की। डा. विक्रम कहते हैं कि अध्ययनों में ऐसा पाया गया है कि दूसरी खुराक आठ हफ्ते में लेने पर एंटीबॉडी फॉर्मुलेशन ज्यादा अच्छे से होता है। वहीं जो लोग वैक्सीनेशन से पहले ही संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें स्वस्थ होने के कम से कम दो हफ्ते बाद वैक्सीन लेनी चाहिए।
अराधना मौर्या