कोरोना के नए मामलों में कमी, बीते 24 घंटे में 3.68 नए केस और 3400 से ज्यादा लोगों की गई जान.....
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार 3.5 से ज्यादा बने हुए हैं. हालांकि बीते 24 घंटों में एक दिन मामलों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है. देश में 1 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,68,147 नए मामले आए हैं. इसके पहले शनिवार को 3,92,488 मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को यह मामले 4 लाख से ज्यादा थे. वहीं बीते 24 घंटों में कुल 3417 मरीजों ने जान गंवाई है.
शनिवार को देश में रिकॉर्ड 3689 डेथ हुई थी. भारत में कोरोना वायरस के मामले और डेथ दूसरे किसी भी देश की तुलना में ज्यादा है. फिलहाल कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में अस्पताल बेड और ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है. इस बीच कई शहरों और राज्यों में लॉकडज्ञउन लगाया जा रहा है.
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं. बीते एक दिनों में दिल्ली में 20,394 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 407 मौतें हुई हैं. दिल्ली में 92,290 एक्टिव मरीज हैं. दिल्ली में अब तक कोरोना से 16,966 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र दिखाई पड़ रहा है. महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 56,647 नए मामले आए तथा 669 और लोगों की मौत हो गई.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 47,22,401 और मृतक संख्या 70,284 हो गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान 51,356 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. राज्य में 6,68,353 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि अब तक 39,81,658 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.
अराधना मौर्या