भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. देश भर से कोविड-19 के रोजाना चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 4,12,262 नए मामले सामने आए. जबकि इस दौरान 3,980 लोगों ने दम तोड़ दिया. हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना से 3,29,113 ठीक भी हुए. देश में कोविड के एक्टिव मरीज फिलहाल 35,66,398 हैं.
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि भारत में 5 मई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,67,75,209 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. जबकि इनमें से 19,23,131 सैंपल केवल बुधवार को टेस्ट किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश भर में कोरोना वैक्सीन की 16,25,13,339 से ज्यादा डोज अब तक दी जा चुकी है.
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,113 कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक 1,72,80,844 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं.
रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है. फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,66,398 पहुंच गए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है.
अराधना मौर्या