भारत ने विदेश से ऑक्सीजन प्लांट मंगाने का किया निर्णय, प्रति घंटा 2400 लीटर ऑक्सीजन बनाएगा प्लांट....

Update: 2021-04-24 08:51 GMT

देश में कोरोनावायरस की वजह से हो रही है मोती का कारण ऑक्सीजन की कमी ही बन रहा है, जिस को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, स्वास्थ्य मंत्रालय, रेलवे विभाग, सेना, एयरफोर्स, पुलिस विभाग दिन रात लोगों की सांसे बचाने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार ने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए अब विदेश से ऑक्सीजन प्लांट मंगवाना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि यह प्लांट हर घंटे करीब 2400 लीटर ऑक्सीजन बना सकता है,इसका जिम्मा रक्षा मंत्रालय ने उठाया है। आपको बता दें कि भारत की हालत को गंभीर देखते हुए केंद्र सरकार ने एक नया फैसला किया है इसके तहत अब केंद्र सरकार सिंगापुर और यूएसए उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन टैंकर मंगवाया जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले जर्मनी से 23 ऑक्सीजन प्लांट हवाई मार्ग से मंगवाने का फैसला भी हो चुका है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इसमें हर प्लांट प्रति मिनट 30 लीटर और प्रति घंटा 2400 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है, मंत्रालय ने यह निर्णय तब लिया जब देश में वायरस का संक्रमण तेजी से बड़ा और राज्य में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों को उत्पादन बढ़ाने के लिए बंद पड़ी ऑक्सीजन इकाइयों को दोबारा शुरू करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। ताकि जल्द से जल्द ऑक्सीजन संकट को पूरी तरह से दूर किया जा सके।

नेहा शाह

Similar News