आज 45 पार कर चुके सभी लोगों का होगा वैक्सीनेशन, 45 करोड़ के पार है संख्या....
कोरोना वैक्सीनेशन के अगले चरण के तहत आज से 45 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. खास बात ये है कि पूरे देश में 45 साल की उम्र पार करने वाले लोगों की संख्या 45 करोड़ के पार है. जबकि मध्य प्रदेश में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 1.18 करोड़ से ज्यादा है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए शिवराज सरकार ने वैक्सीनेशन का टारगेट दोगुना कर दिया है.
गौरतलब है कि प्रदेश में रोजाना 4 लाख डोज लगाने का टारगेट रखा गया है. सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही टीका लगाया जाएगा. गैर पंजीकृत लोग दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे के बीच टीका लगवा सकते हैं. टीका लगवाने के लिए लोगों को आधार कार्ड या कोई भी अन्य वैध पहचान साक्ष्य लाना होगा.
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके मुफ्त लगाए जाएंगे, जबकि 250 रुपये तक की खुराक निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर ली जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हैं. पात्र लाभार्थियों की संख्या काफी बड़ी है. हम जल्द से जल्द टीकाकरण पूरा करने का प्रयास करेंगे. टीकाकरण के लिए नियुक्ति को-विन 2.0 पोर्टल के माध्यम से बुक किया जा सकता है. चार से अधिक पंजीकरण करने के लिए एक मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं किया जा सकता है.
अराधना मौर्या