सुप्रीम कोर्ट के 48वें जज बनेंगे जस्टिस एनवी रमन्ना, बोबडे ने की सिफारिश....
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस एनवी रमन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। मौजूदा चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे ने उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी है। पिछले दिनों ही सरकार ने उनसे अपने उत्तराधिकारी के तौर पर नाम भेजने को कहा था। चीफ जस्टिस एस.ए. बोबडे 23 अप्रैल को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद एनवी रमन्ना शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीषश के तौर पर कामकाज देखेंगे।
चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने केंद्र सरकार को अपनी जगह पर नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस एनवी रमन्ना का नाम सुझाया है। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे अप्रैल में सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद नये मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस एनवी रमन्ना की नियुक्ति होगी।
किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले एनवी रमन्ना ने साइंस और लॉ में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में कानून की प्रैक्टिस शुरू की। राज्य सरकारों की एजेंसियों के लिए वो पैनल काउंसेल के तौर पर भी काम करते थे।
27 जून 2000 में वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त किए गए। इसके बाद साल 2013 में 13 मार्च से लेकर 20 मई तक वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ़ जस्टिस रहे।
अराधना मौर्या