पश्चिम एशिया संकट के बीच राहत: एयर इंडिया की 50 उड़ानें संचालित

Update: 2026-03-18 05:05 GMT



पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विमानों का आवागमन आज सुचारू रहेगा। इस क्रम में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ग्रुप सऊदी अरब और UAE से भारत आने-जाने के लिए 50 उड़ानों का संचालन करेगी।

यह कदम यात्रियों की बढ़ती मांग और क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा और मस्कट से अपनी नियमित निर्धारित सेवाएं जारी रखेगा। जेद्दा-भारत के बीच कुल 14 उड़ानें होंगी।

वहीं ये कंपनियां निर्धारित उड़ानों के अलावा UAE और सऊदी अरब से कुल 24 नॉन-शेड्यूल (एड-हॉक) उड़ानें चलाएगा। हालांकि ये उड़ानें प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट उपलब्धता, हवाई यातायात नियंत्रण और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके तहत यूएई के किसी भी स्टेशन से भारत के किसी भी गंतव्य के लिए एयरलाइन की अतिरिक्त कमर्शियल उड़ानों पर बिना अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग की जा सकती है।

Similar News