आज बोत्सवाना भारत को सौंपेगा 8 चीते

Update: 2025-11-13 05:03 GMT



बोत्सवाना आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत एक औपचारिक कार्यक्रम में आठ चीतों को भारत में स्थानांतरित करने के लिए सौंपेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उनकी बोत्सवाना समकक्ष डूमा बोको के बीच संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की गई।

प्रोजेक्ट चीता एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य दशकों बाद चीतों को भारत में फिर से लाना है। सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया था।

अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका से बारह चीतों को लाया जाएगा। इनमें से अधिकांश चीते अपने नए वातावरण में अच्छी तरह ढल गए हैं और प्राकृतिक व्यवहार कर रहे हैं।

Similar News