कोविड टीकाकरण के लिए पीएम केयर्स से पहले चरण के खर्च का 80 प्रतिशत किया गया भुगतान-

Update: 2021-02-03 05:15 GMT


पीएम-केयर्स कोष से कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए पहले चरण में 2,200 करोड़ रुपये का योगदान दिया गया है।यह पहले चरण के टीकाकरण के लागत का 80 प्रतिशत से ज्यादा है. इस बात की जानकारी मंगलवार को व्यय सचिव ने दी।

बता दें पीएम केयर्स को मार्च 2020 में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान स्थापित किया गया था। आपात परिस्थितियों में नागरिकों की मदद और राहत के लिए यह स्थापित किया गया था, जिसमें अनेक कंपनियों और लोगों ने अपने इच्छा के अनुसार योगदान दिया।

लेकिन प्रधानमंत्री कोष में कितना संग्रह हुआ है, इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, इस कोष का प्रबंधन कर रहे पीएम कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार इस कोष से ऐसे लोगों की व ऐसे क्षेत्रों में सहायता की जा रही है जो इस महामारी से अत्यधिक प्रभावित हैं .

चालू वित्त वर्ष का बजट महामारी की शुरुआत से पहले पेश किया गया था और उसमें टीकाकरण के लिये कोई अलग आवंटन नहीं है। ऐसे में पीएम केयर्स कोष के द्वारा जनवरी से मार्च के दौरान टीकाकरण की 82 प्रतिशत से अधिक लागत पीएम केयर्स कोष द्वारा ही वहन की जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के बजट में कोरोना टीकाकरण केे हेतु 35 हजार करोड़ रुपये निर्धारित की हैं।

Similar News