अमित शाह करेंगे CISF के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित

Update: 2026-03-06 04:52 GMT




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय NFSU के परिसर की आधारशिला भी रखेंगे और NFSU के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।

अमित शाह भुवनेश्वर में 'नई न्याय संहिता' पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और एक मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी उपस्थित रहेंगे।

Similar News