कोरोना के खिलाफ जंग में DRDO के ऑक्सीकेयर सिस्टम को पीएम केयर्स फंड ने किया मंजूर.....
देश में कोरोना के बिगड़े हालातो को काबू में करने के लिए सरकार का पूरा अमला जुटा हुआ है. कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में सरकार, सेना और आम लोग भी अपनी भूमिका निभाने में लगे हैं. डीआरडीओ ने भी अपने वैज्ञानिकों को कोरोना से निपटने के लिए और दवा पर शोध करने के लिए पहले दिन ही लगा दिया था.
तकरीबन एक साल के शोध और क्लिनिकल ट्रायल के बाद जो दवा बनकर आई वो है 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (drug 2-deoxy-D-glucose. आपको बता दें कि डीआरडीओ के कोविड ड्रग को हाल ही में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से इंमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पीएम केयर्स फंड ने 322.5 करोड़ रुपए की लागत से डीआरडीओ द्वारा विकसित ऑक्सीकेयर सिस्टम की 1 लाख 50 हजार यूनिट की खरीद को मंजूरी दी है.
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक देशभर के जिन 27 कोविड अस्पतालों में इस दवा के फ़ाइनल ट्रायल किए गए थे, वहां से बचा हुआ स्टॉक भी इकट्ठा कर लिया गया है और जल्द ही इसे दिल्ली के डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में रोगियों को देने का काम शुरू होगा.
बताया जा रहा है कि इन दवाओं को दिल्ली लाने का काम तेजी से जारी है. इस दवा के इस्तेमाल और बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में लोगों की जिज्ञासा बहुत है, लेकिन डीआरडीओ के अधिकारियों की मानें तो इस दवा को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी मिली है यानी की ये दवा फिलहाल अस्पतालों में डॉक्टर की सलाह पर दी जाएगी.
अराधना मौर्या