दुनिया के कई देश स्पेस मिशन के लिए ISRO पर निर्भर: पीएम मोदी

Update: 2025-04-27 11:22 GMT


भारत स्पेस सेक्टर में आज एक वैश्विक ताकत बन चुका है। भारत का युवा आज विज्ञान, तकनीक और नवाचार आगे की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे किफायती स्पेस प्रोग्राम का नेतृत्व कर रहा है। पीएम ने महान वैज्ञानिक डॉ० के. कस्तूरीरंगन को याद करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई देने में उनके योगदान को सराहा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत स्पेस सेक्टर में एक अग्रणी देश बनने की राह पर है। इसरो की सफलताओं, निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी और सरकार की समर्थन नीतियों के कारण भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।

इसरो ने चंद्रयान-3, आदित्य-एल1, गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जो भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

महान वैज्ञानिक डॉ० के. कस्तूरीरंगन के शिक्षा और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की नि:स्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे अधिक लागत प्रभावी लेकिन सफल अंतरिक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहा है।

सरकार ने निजी क्षेत्र को अंतरिक्ष गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है, जिससे स्पेस स्टार्टअप और निजी कंपनियों को अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश और नवाचार करने का अवसर मिला है।

देश का युवा विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नए-नए मुकाम हासिल कर रहा है। भारत के पिछड़े इलाकों के युवाओं ने नई मशीन और नए तकनीक से उत्पाद बनाकर भारत के प्रति दुनिया का नज़रिया बदला है। प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि विज्ञान और नवाचार के प्रति बढ़ती रूचि भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।

Similar News