केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का आयोजन ब्यूरो-एनसीबी द्वारा किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों तथा मादक पदार्थों की रोकथाम से जुड़ी विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में देश में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयासों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश आज नार्कोटिक्स के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, आने वाले तीन साल यह तय करेंगे कि नशा हम पर विजय प्राप्त करेगा या हम नशे पर विजय प्राप्त करेंगे।