सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची आज दोपहर 2 बजे जारी होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ड्राफ्ट सूची में शामिल 7 करोड़ 8 लाख 16 हजार 630 मतदाताओं के नाम और फोटो अंतिम सूची में भी रहेंगे। मतदाता सूची को तीन श्रेणियों- Approved, Under Adjudication और Deleted में विभाजित किया गया है।
लगभग 60 लाख 675 नाम ‘Under Adjudication’ श्रेणी में रखे गए हैं, जिन पर न्यायिक प्रक्रिया जारी है। इन नामों और फोटो के ऊपर ‘UNDER ADJUDICATION’ अंकित होगा।
‘Deleted’ श्रेणी में वे नाम शामिल किए गए हैं, जो सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए या आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कर सके। उनके नाम पर ‘DELETED’ की मुहर होगी। अधिकारियों के अनुसार, ‘Under Adjudication’ सूची में मुर्शिदाबाद जिला शीर्ष पर है।