विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडिया-US फोरम 2026 में लिया हिस्सा

Update: 2026-06-20 05:38 GMT




विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडिया-US फोरम २०२६ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियाँ और जटिलताएं भी हैं।

डॉ. एस. जयशंकर ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा, उसके हित भी बढ़ेंगे और ज्यादा विविध होंगे। इसलिए भारत को बदलती दुनिया में अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा। उन्होंने जोर दिया कि उथल-पुथल भरी दुनिया में भारत को अपने राष्ट्रीय हितों, रणनीतिक स्वायत्तता और बहुध्रुवीयता को आगे बढ़ाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में अपने रिश्तों को बेहतर बनाना चाहिए।

Similar News