इमारत-ए-शरिया (बिहार, ओडिशा, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल) ने घोषणा की है कि गुरुवार को शव्वाल का चांद दिखाई नहीं दिया। इसके आधार पर संबंधित राज्यों में ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।
काज़ी-ए-शरियत मरकज़ी हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद अंजार आलम कासमी एवं मौलाना मिनहाजुद्दीन कादरी ने बताया कि 19 मार्च को फुलवारी शरीफ सहित अन्य स्थानों से चांद दिखने की कोई प्रमाणिक सूचना प्राप्त नहीं हुई। इसी कारण 21 मार्च को ईद की नमाज़ अदा करने का निर्णय लिया गया है।
इस घोषणा की पुष्टि इमारत अहले हदीस के अमीर मौलाना गाज़ी, मौलाना अब्दुस्समी सादिकपुरी तथा शिया रुएत-ए-हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद असद रज़ा ने भी की है।