4 मई को वर्चुअली समिट में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी और यूके के पीएम जॉनसन....

Update: 2021-05-03 05:45 GMT



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच चार मई को एक वर्चुअल समिट होने वाली है. इस समिट में दोनों नेता 'रोडमैप-2030' को लॉन्च करेंगे, जिसका मकसद आने वाले दशक में भारत-ब्रिटेन के बीच रिश्तों को मजबूत और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करना है. इस बैठक से पहले ब्रिटेन ने कोरोनावायरस से लड़ रहे भारत को 1000 वेंटिलेटर भेजने की तैयारी कर ली है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, '' सम्मेलन के दौरान वर्ष 2030 तक के लिए विस्तृत खाका रखा जाएगा जो भारत-ब्रिटेन के बीच अगले दशक में पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग एवं विस्तार का रास्ता साफ करेगा. वहीं लदंन में 'डाउनिंग स्ट्रीट' ने भी दोनों नेताओं की बैठक की पुष्टि की.

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि ब्रिटिश लोग और सरकार भारत की मदद करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि हमारी ओर से भारत को वेंटिलेटर मुहैया कराये जा रहे है और हम भारत की मदद कर पा रहे है. उन्होंने ये भी कहा कि ब्रिटेन हमेशा भारत की मदद के लिए तैयार है.

अराधना मौर्या

Similar News