रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार आज रोम के सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में किया जाएगा।
अंतिम संस्कार की प्रार्थना भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में शुरू होगी। दुनिया भर से राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों सहित हजारों लोग दिवंगत पोप को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
राष्ट्रपति मुर्मु कल रोम पंहुचीं और उन्होंने वैटिकन सिटी के सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुला-डी-सिल्वा और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जैवियर माईली सहित विश्व के अन्य नेता शामिल होंगे।
ताबूत को रोम के सेंट मैरी मेजर में दफनाया जाएगा। पोप फ्रांसिस पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे, जो रोमन कैथलिक चर्च के प्रमुख बने। उनका निधन 88 वर्ष की आयु में 21 अप्रैल को हुआ था। सरकार ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।