दिल्ली: भारतीय मध्यस्थता संघ का शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में भारतीय मध्यस्थता संघ के शुभारंभ और प्रथम राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को न्याय दिलाने में मध्यस्थता की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में मध्यस्थता अहम भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों को निपटाने में मदद मिलेगी।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि मध्यस्थता हमारी क़ानून व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाती है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता करने वाला व्यक्ति एक मनोवैज्ञानिक की तरह काम करता है।