एनसीसी कैडेटों ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Update: 2025-05-19 04:35 GMT


राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के एक अभियान दल ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दल में 10 एनसीसी कैडेट के साथ चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर-कमीशन अधिकारी शामिल थे। दस कैडेटों में पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल थे।



इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 अप्रैल को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभियान में शामिल कैडेटों को देश भर से चुना गया था।



टीम में पर्वतारोहियों की औसत आयु 19 वर्ष थी। नेपाल के शेरपाओं ने एनसीसी टीम की शारीरिक तत्परता और मनोबल की प्रशंसा की। चुनौतीपूर्ण मौसम और भूभाग का सामना करने के बावजूद, कैडेटों ने दुनियां की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा और एनसीसी ध्वज फहराया।

Similar News