समुद्र में दिखी साझेदारी: भारत-दक्षिण अफ्रीका नौसेना अभ्यास

Update: 2025-05-24 16:17 GMT


भारतीय नौसेना और दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के बीच पहली बार संयुक्त परिचालन समुद्री प्रशिक्षण (OST) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास दक्षिण अफ्रीका के साइमन टाउन में आयोजित किया गया।

भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षण मुख्यालय (HQST) की पनडुब्बी वर्क अप टीम ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना की पनडुब्बी ‘एसएएस मैन्थाटिसी’ के साथ यह प्रशिक्षण किया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों नौसेनाओं की परिचालन क्षमताओं और समन्वय का परीक्षण किया गया।

इस अवसर का उपयोग भारतीय नौसेना ने दक्षिण अफ्रीकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद के लिए भी किया। इस संवाद और संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग और अंतर-संचालन क्षमता को नई मजबूती मिली।

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया

कि यह अभ्यास दक्षिण अफ्रीकी नौसेना की ओएसटी (OST) टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Similar News