राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। दो दिन के इस सम्मेलन में कई सत्र होंगे। इनमें कवियों से मुलाक़ात, भारत का स्त्रीवादी साहित्य, साहित्य में परिवर्तन बनाम साहित्य से परिवर्तन तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारतीय साहित्य की नई दिशा विषय पर सत्र शामिल हैं। सम्मेलन में देवी अहिल्याबाई होल्कर की गाथा भी प्रस्तुत की जाएगी।
सम्मेलन का आयोजन साहित्य अकादमी के साथ मिलकर किया गया है। सम्मेलन में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और देशभर की साहित्यिक हस्तियां शामिल होंगी।