भारत-पैराग्वे के बीच द्विपक्षीय वार्ता, कई मुद्दों पर चर्चा: विदेश मंत्रालय

Update: 2025-06-02 13:04 GMT


पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि भारत और पैराग्वे के बीच द्विपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, खाद्य सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

सचिव कुमारन ने बताया कि यह दौरा दोनों देशों के आपसी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।

इसके अलावा, सचिव ने बताया कि राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Similar News