विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम ने वीडियो शेयर कर दिया संदेश

Update: 2025-06-05 04:58 GMT


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है। “आइए हम अपने ग्रह की रक्षा करने और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों पर काबू पाने के लिए अपने प्रयासों को और गहरा करें। मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं, जो हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि, हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषित किया था। उसके बाद इस दिवस को पहली बार 1973 में मनाया गया था और तब विश्व पर्यावरण दिवस को पहली बार सेलिब्रेट करने के लिए "केवल एक पृथ्वी" का नारा दिया गया था। इसके बाद से इस दिन को हर साल पूरे विश्व में मनाया जाने लगा। हर साल इस दिन को मनाने के लिए किसी न किसी खास थीम को अपनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना है। पूरे विश्व के पर्यावरण के लिए प्लास्टिक कितनी गंभीर समस्या है। हर साल दुनिया भर में 40 करोड़ टन से भी ज्यादा प्लास्टिक का प्रोडक्शन होता है।

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी दक्षिण कोरिया कर रहा है। साउथ कोरिया ने पहले भी प्लास्टिक प्रदूषण पर इंटरगोवरमेंटल नेगोसिएशन कमेटी के पांचवें सीजन का पहला हिस्सा आयोजित किया था।


Similar News