केदारनाथ धाम के लिए आज से फिर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Update: 2025-06-17 05:26 GMT



केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं आज फिर से शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने ये जानकारी दी है।

दरअसल, बीते 15 जून को केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा दो दिन के लिए बंद कर दी गई, करीब 1800 से अधिक टिकट रद्द कर दिए गए, इस कारण कई यात्री बैरंग घरों को लौट गए। हालांकि पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम की यात्रा जारी रही।

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

Similar News