देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिवसीय प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे में राष्ट्रपति नाथ बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के 11 वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
इस अवसर पर वे उपाधि और पुरस्कार वितरित करेंगी। इसके साथ ही गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रथम दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि बरेली के लिये यह एक उपलब्धि है और आईवीआरआई क्षेत्र में और प्रगति करेगा।