पीएम मोदी ने स्वागत के लिए प्रवासी भारतीयों का जताया आभार

Update: 2025-07-04 04:54 GMT



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में मिले भव्य स्वागत के लिए स्थानीय भारतीय समुदाय का आभार जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से भारतीय मूल के लोगों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “भारत से कई लोग वर्षों पहले त्रिनिदाद और टोबैगो आए थे। इन वर्षों में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बनाई है और देश की विकास यात्रा में अहम योगदान दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने भारत से अपना जुड़ाव बनाए रखा है और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका प्रेम आज भी गहरा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पोर्ट ऑफ स्पेन में उन्हें जो अविस्मरणीय स्वागत मिला, उसके लिए वह स्थानीय भारतीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह संदेश दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की गहराई को दर्शाता है।

Similar News