भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सशस्त्र बलों के बीच परिचालन साझेदारी को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए

Update: 2025-10-09 09:51 GMT




भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने प्रमुख रक्षा समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्‍टेलिया के उप-प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्‍स की उपस्थिति में यह समझौते हुए। ऑस्‍टेलिया यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्ल्‍स के साथ केनबरा में बातचीत की। दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग, साइबर रक्षा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय चुनौतियों सहित भारत-ऑस्‍ट्र‍ेलिया रक्षा सहयोग के सभी आयामों की समीक्षा की। उन्‍होंने व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी के महत्‍व की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पोस्‍ट में राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्‍होंने भारत के रक्षा उद्योग में तेजी से वृद्धि और उच्‍च गुणवत्‍ता रक्षा प्रौद्योगिकी के रूप में वैश्विक स्‍तर पर भारत की बढ़ती विश्‍वसनीयता का उल्‍लेख किया। दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्‍ट्र‍ेलिया के बीच सुदृढ़ रक्षा उद्योग साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने सीमा पार से आतंकवाद और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर ऑस्‍ट्र‍ेलिया के सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश मुक्‍त, खुले और प्रतिकूल परिस्थितियां सहने में सक्षम हिंद प्रशांत के लिए सहयोग और सुदृढ़ करेंगे।

Similar News