राष्ट्रपति मुर्मु ने के.आर. नारायणन की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
आज देश के पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में के.आर. नारायणन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मु ने साथ ही देश के विकास में के.आर. नारायणन के योगदान को भी याद किया।