राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अफ्रीका की दो देशों की यात्रा के पहले चरण में अंगोला पहुंची। राजधानी लुआंडा पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत अंगोला के विदेश मंत्री Téte António ने किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस दौरान कृषि, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। इन बैठकों के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान होने की संभावना है। दोनों राष्ट्राध्यक्ष संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करेंगे और इसके बाद आयोजित भव्य भोज में भाग लेंगी।
आज दिन के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंगोला के तेल मंत्री और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति 13 नवंबर तक अंगोला के दौरे पर है जिसमें उनका अंगोला की संसद को संबोधित करने और अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है।