छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Update: 2025-11-20 05:12 GMT




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सरगुजा के अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

सरगुजा में किसी राष्ट्रपति का ये दौरा 73 साल बाद हो रहा है। छत्तीसगढ़ दौरे के बाद राष्ट्रपति 21 नवंबर को तेलंगाना के सिंकदराबाद में राष्ट्रपति निलयम, बोलारम में भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगी और 22 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी के प्रशांत निलयम में श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विशेष सत्र में भाग लेंगी।

Similar News