छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति मुर्मु ने जगदलपुर में बस्तर पंडुम उत्सव का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जगदलपुर के लालबाग मैदान में बस्तर पंडुम उत्सव का शुभारंभ किया। यहां राष्ट्रपति ने बस्तर की कला, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं को करीब से देखा। इस दौरान कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि नक्सलवाद ने युवाओं, आदिवासियों और दलितों को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया, लेकिन केंद्र सरकार की निर्णायक कार्रवाई से बस्तर में डर और अविश्वास खत्म हुआ।